देश में कोरोना वायरस महमारी तेजी से फैल रही है. इसे रोकने के लिए सरकार ने टीकाकरण की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया हैं. देश में एक मई से 18 साल से ऊपर वाले सभी लोग कोरोना का टीका लगवा सकते हैं. इससे पहले ये उम्र 45 साल तक की थी. बढ़ती महामारी के बीच सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की नई लिस्ट जारी की थी.  

इस नई लिस्ट के मुताबिक,  कोविशील्ड राज्यों को 400 रुपए में, प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपए और केंद्र को 150 रुपए में दिया जाएगा.  सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा कोविशील्ड के जारी किए गए नए मूल्यों पर एक्टर फरहान अख्तर ने आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि कोविशील्ड वैक्सीन केंद्र के रेट पर ही राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को क्यों नहीं देनी चाहिए. 

फरहान ने उठाया ये सवाल

फरहान ने कुछ घंटे पहले एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की रेट लिस्ट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा,”ये कहने के बावजूद कि प्रति वैक्सीन के 150 रुपए लेने पर भी फायदा हो रहा है. अब हम पूछेंगे कि इसके लिए हम कई देशों से ज्यादा भुगतान करेंगे.  सीरम ऑफ इंडिया कृप्या बताएंगे क्यों?”

यहां देखिए फरहान अख्तर का ट्वीट-

कई देशों से ज्यादा कीमत

फरहान ने जिस खबर को शेयर किया है, उसमें लिखा है कि भारत कोविशील्ड वैक्सीन की सबसे ज्यादा कीमत 600 रुपए ले रहे है. सऊदी अरब, अमेरिका, साउथ अफ्रीका, ब्रिटेन और यूरोपीय देशो में इसकी कीमत आधी है. फरहान खान इस ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं.  फरहान के इस ट्वीट पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है.

यहां देखिए कंगना रनौत का रिप्लाई-

कंगाना ने दिया रिएक्शन

कंगना रनौत ने लिखा, “दूसरे देश हमें वैक्सीन के लिए रॉ मैटेरियल(कच्चा माल) उपलब्ध करा रहे हैं, वे इसे किस कीमत पर खरीदते हैं और किस कीमत पर बेचते हैं, ये उनकी अर्थव्यवस्था और आबादी के हिसाब से होता है, हमने फेक प्रोपेगेंडा की वजह से कई टन टीके बर्बाद कर दिए और अब अमेरिका ने हमारे कच्चे माल को रोक दिया है.”

यहां देखिए क्या बोले ट्रोल्स-

 

ये भी पढ़ें-

फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैन्स ने बनाए मीम, सलमान से पूछा सूट को लेकर ये सवाल

सारा अली खान की बचपन की अनदेखी तस्वीर हो रही वायरल, बुआ सबा पटौदी ने की थी क्लिक





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here