DCB bank Fd Rates For Three years : फिक्सड डिपाॅजिट आज भी एक लोकप्रिय निवेश बना हुआ है। इसकी खास वजह है इनवेस्टमेंट पर सिक्योरिटी और रिटर्न की गारंटी। डीसीबी बैंक 3 साल के फिक्सड डिपाॅजिट पर 7.11% का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। हालांकि इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख नजदीक है। 

निवेश का शानदार मौका 

इस समय जब देश के कई बड़े बैंक 6.25% तक का ही ब्याज  एफडी पर ऑफर कर रहे हैं। ऐसे समय में डीसीबी बैंक 7.11% इंटररेस्ट रेट दे रहा है। जोकि अन्य बैंकों की तुलना में काफी अधिक है। इसके अलावा समय सीमा भी महज तीन साल ही है। यानी तीन साल के फिक्सड डिपाॅजिट पर 7.11% का इंटररेस्ट मिलेगा। 

भारत के साथ आजाद हुए ये देश, लेकिन इन मामलों में हमसे हैं कहीं आगे

ऑनलाइन निवेश का रहेगा विकल्प 

इसमें निवेश की अगर इच्छा है तो इसके लिए आपको बैंकों का चक्कर नहीं लगाना होगा। कोई भी इसमें ऑनलाइन निवेश कर सकता है। साथ ही अगर आपका सेविंग अकाउंट बैंक में नहीं है तब भी आपके पास निवेश का विकल्प रहेगा। यानी सेविंग अकाउंट खोलने का भी झंझट नहीं है। 

16 अगस्त है निवेश की आखिरी तारीख 

अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास 16 अगस्त तक का ही समय है। यानी रविवार और सोमवार का दिन है बस इनवेस्टमेंट के लिए। ऐसे में अगर आप निवेश का सोच रहे हैं तो आपको इस पर जल्दी फैसला लेना होगा। 

सोने में निवेश करने का है सुनहरा मौका? जानें एक्सपर्ट की राय 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here