ब्‍याज दरों को यथावत रखने का फैसला फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट के निवेशकों के लिए अच्‍छी खबर है। बता दें आरबीआई द्वारा इस फैसले के बाद अब रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट क्रमश: 4 फीसदी और 3.35 फीसदी की दर पर बरकरार है। इसकी वजह से अब बैंक एफडी की दरों को घटाने से बचेंगे। वहीं, बैंकों से लोन लेने वालों के लिए आरबीआई के इस कदम का मतलब यह है कि बैंक कर्ज पर ब्‍याज दरों में कटौती को भी फिलहाल रोकेंगे। 

यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक जारी करेगा डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण निर्देश

एफडी में निवेश करने वालों खासतौर से सीनियर सिटीजन को राहत मिल सकती है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले से बैंक एफडी की दरों में कटौती करने से बचेंगे। प्रमुख बैंकों ने मार्च और मई में आरबीआई के रेपो रेट में कटौती करने के फैसले के बाद  फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्‍याज दरों को घटाया था। छोटी बचत स्‍कीमों के अलावा सीनियर सिटीजन और भी विकल्‍पों को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RBI: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक की 10 मुख्य बातें, जिनका आप पर पड़ेगा असर 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना और सीनियर सिटीजंस सेविंग्‍स स्‍कीम में अभी 7 फीसद ब्‍याज मिल रहा है। आरबीआई ने हाल में फ्लोटिंग रेट बॉन्‍ड लॉन्‍च किए हैं। इन पर 7.15 फीसदी ब्‍याज मिल रहा है। इन बॉन्‍ड पर ब्‍याज दर हर छह महीने में बदलेगी अत: 1 जनवरी, 2021 को फिर इसमें बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

पॉलिसी रेट में भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन, यह नए ग्राहकों के लिए लोन लेने का सही समय है। एक्‍सटर्नल बेंचमार्क से जुड़े लोन में यह देख लेना जरूरी है कि बैंक एक्‍सटर्नल बेंचमार्क के ऊपर कितना मार्जिन ले रहे हैं और रिस्‍क प्रीमियम कितना है ? जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र हैं, वे भी लोन लेने के बारे में विचार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में लोन पर ब्याज सब्सिडी मिलती है।

यह भी पढ़ें: जनवरी 2021 से 5000 रुपये तक कर सकेंगे कांटैक्टलेस पेमेंट

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने एफडी पर ब्‍याज दरें बढ़ाई हैं। इस सरकारी बैंक ने दो साल से 10 साल की अवधि के एफडी की ब्‍याज दर में 0.2 फीसद तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 27 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। नई ब्‍याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू हैं।  वहीं बैंक ने दो साल में मैच्‍योर होने वाले एफडी पर ब्याज दर में 0.2 फीसद की बढ़ोतरी की है। अब दो साल व तीन साल से कम की परिपक्वता अवधि के टर्म डिपॉजिट पर अब 5.4 फीसद का ब्याज दिया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here