बीता साल बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को कई तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा है. लेकिन अब रिया धीरे-धीरे इन सभी बातों को भुलकर अपनी लाइफ में वापस लौट रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस दौर को कलयुग का दौर बताया है.

रिया ने लिखी ये पोस्ट

रिया ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, हम कलयुग में रहते हैं, ये वो वक्त है जब मानवता को चुनौती दी जाएगी और मानवीय मूल्यों को ढहने का पूरा मौका दिया जाएगा. इस वक्त में सभी को साथ रहने की जरूरत है, अपने दिलों में प्यार और करुणा खोजने और उन मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की जरूरत है जो हमें बचपन में सिखाए गए थे. इसलिए आप हमेशा अपने परिवार के पास रहें. क्योंकि प्यार ही वो चीज है जिससे हर चीज पर जीत हासिल की जा सकती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिया का पोस्ट

रिया का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है. फैन्स उनकी पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं. और इसपर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बात करें रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की तो वो बहुत जल्द फिल्म चेहरे में दिखाई देने वाली हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. जोकि एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है.

ये सितारे भी आएंगे फिल्म में नजर

बता दें कि चेहरे में रिया अलावा अमिताभ बच्चन, इमार हाशमी, अनु कपूर, क्रिस्टल डिसूज़ा, रघुबीर यादव, सिद्धांत कपूर और धृतिमान चटर्जी भी नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

Shershah: कियारा आडवाणी का खुलासा- ‘शेरशाह’ के बाद डिंपल चीमा को किया था ये मैसेज, झलक गए थे आंसू

Afghanistan Crisis: कंधार में फंसे नुपुर अलंकार के जीजा, बताया कैसे हैं अफ्गानिस्तान के हालात- यहां सकड़ो पर तालिबानी…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here