अब आपको फ्लाइट्स (Flights) से यात्रा करने के लिए 30 फीसदी ज्यादा खर्च करना होअग होंगे। दरअसल सरकार ने विभिन्न मार्गों के लिए निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम किराए में वृद्धि की है। बता दें कि सरकार ने न्यूनतम किराए में 10% तक और अधिकतम किराए में 30% की वृद्धि करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सरकार ने एयरलाइन्स को यह भी साफ़ किया है कि 31 मार्च, 2021 तक डोमेस्टिक फ्लाइट्स का परिचालन 80 फीसदी क्षमता के साथ ही होता रहेगा। 

 

एयरफ़ेयर बैंड को बढ़ाने की वजह बताते हुए सरकार ने कहा कि पिछले मई में किराए निर्धारित किए गए थे, तब से जेट ईंधन की कीमत में काफी बढ़ोतरी हो गई है। यही वजह है कि एयरफ़ेयर बैंड को बढ़ाया जा रहा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये नए एयरफ़ेयर बैंड तब तक लागू रहेंगे जब तक पूरी कैपेसिटी के साथ फ्लाइट्स फिर से नहीं चलने लगेंगी। आइए आपको बताते हैं कि अब किस रूट पर कितना मिनिमम और मैक्सिमम फेयर रखा गया है।

 

ये भी पढ़ें:- पीएम किसान: गलतियां कर लें अभी दुरुस्त वरना नहीं मिलेगी 8वीं किस्त

 

>> दिल्ली और मुंबई के बीच उड़ान भरने के लिए विमान किराया सीमा अब 3,500-10,000 रुपये के बजाय 3,900-13,000 रुपये होगी।
 

>> 40 मिनट की अवधि वाली उड़ानों का किराया 2,200-7,800 रुपये के बीच होगा, जो पहले 2,000-6,000 रुपये के बैंड में था। इस लिस्ट में दिल्ली से चंडीगढ़, गोवा से मुंबई, मैंगलोर से बैंगलोर और श्रीनगर से जम्मू जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। 
 

>> 40 से 60 मिनट की अवधि वाली उड़ानों का टिकट पहले पहले 2,500-7,500 रुपये के बैंड में आता था। अब यह किराया 2,800-9,800 रुपये के बैंड में आएगा। इस लिस्ट में अहमदाबाद से भोपाल, लेह से दिल्ली, हैदराबाद से मुंबई और दिल्ली से श्रीनगर जैसी फ्लाइट्स आती हैं। 

 

ये भी पढ़ें:- इस साल सैलरी में हो सकता है पिछले साल से ज्यादा इन्क्रीमेंट

 

>> 60 से 90 मिनट की अवधि वाली उड़ानों का किराया 3,300-11,700 रुपये के बीच होगा। इस अवधि में बैंगलोर से मुंबई,  कोलकाता से लखनऊ, पटना से दिल्ली और चेन्नई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here