कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को संगठन के लिए डिस्ट्रिक्ट ऑब्जर्वर और डिस्ट्रिक्ट को- ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं.पार्टी की ऑफिशियल प्रेस रिलीज के अनुसार, कोलकाता जोन के लिए पार्टी ने सोवन चटर्जी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जबकि देबजीत सरकार को कंवीनर बनाया गया है. बैसाखी बनर्जी और शंकुदेव पांडा को कोलकाता क्षेत्र के लिए को-कंवीनर के रूप में नियुक्त किया गया है.

वहीं, निर्मल कर्मकार को रारबंगा जोन का को-ऑब्जर्वर नियुक्त किया है.पार्टी ने दिपेन प्रमाणिक को कूचबिहार जिला ऑब्जर्वर, भास्कर डे को दार्जिलिंग जिला ऑब्जर्वर, अमिताव मैत्रा को दक्षिण दिनाजपुर जिला ऑब्जर्वर, मनबढ़ चक्रवर्ती को उत्तर मुर्शिदाबाद जिला ऑब्जर्वर, गोपाल सरकार को उत्तर नादिया और प्रदीप बनर्जी बशीरहाट जिला ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है. वहीं, मानस भट्टाचार्य उत्तर को कोलकाता जिला ऑब्जर्वर बनाया गया है.

डायमंड हार्बर के लिए जिला ऑब्जर्वर सुभनारायण , झाड़ग्राम के लिए स्वपन पॉल, बर्धमान जिले के लिए रामकृष्ण पॉल और आसनसोल जिले के लिए रामकृष्ण रॉय को ऑब्जर्वर बनया गया है. जबकि अरामबाग जिले में देबाशीष मित्रा ऑब्जर्वर होंगे.

इन जिलों में को-ऑब्जर्वर भी बनाए

बीजेपी ने विभन्न जिलों में को-ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं. पार्टी ने माल्दाह के लिए को- ऑब्जर्वर पोस्ट पर संकर चक्रवर्ती , दक्षिण नाडिया के लिए के लिए संदीप बनर्जी, केएनएसडी के लिए फाल्गुनी पात्रा, दक्षिण कोलकाता के लिए बिजॉय ओझा, दक्षिण 24 परगना के लिए गौतम रॉय, हावड़ा टाउन के लिए दिनेश पांडे को और हावड़ा ग्रामीण के लिए प्रदीप दास को नियुक्त किया है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं और बीजेपी चुनाव जीतने के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रही है.

यह भी पढ़ें-

Driverless Metro: देश को आज मिलेगी बिना ड्राइवर के चलने वाली पहली मेट्रो, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 20 हजार नए केस, 21 हजार ठीक हुए, अब तक करीब 98 लाख लोग रिकवर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here