असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बताया कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ मिलकर गुजरात में निकाय चुनाव लड़ेगी। सूरत में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने बताया कि वह रविवार यानी आज भरूत और अहमदाबाद में सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैं यहां से भरूस जाऊंगा। वहां एक सभा को संबोधित करूंगा। यहां हमने भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ गठबंधन किया है। देर शाम मैं अहमदाबाद में भी एक सभा को संबोधित करने पहुंचूंगा।’

AIMIM चीफ ने बताया कि उनकी पार्टी गुजरात निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार है जब हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं। आशा है कि लोग हमें प्यार देंगे।’

गुजरात के 6 शहरों में निकाय चुनाव होंगे। 21 फरवरी को सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में निकाय चुनाव के लिए मतदान होने हैं।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here