देश की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस का शेयर बायबैक प्रोग्राम बंद होने वाला है। इन्फोसिस ने कहा कि उसने अपना शेयर बायबैक प्रोग्राम लगभग पूरा कर लिया है। इस कार्यक्रम को बंद करने पर विचार करने के लिए उसकी बायबैक समिति की बैठक आठ सितंबर को होगी।
इन्फोसिस के बोर्ड ने 9,200 करोड़ रुपये तक की बायबैक योजना को मंजूरी दी थी। यह योजना 25 जून को शुरू हुई थी। आईटी कंपनी ने शेयरों को अधिकतम 1,750 रुपये की कीमत पर खरीदने की पेशकश की थी।
इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने अप्रैल में अपने शेयरधारकों को 15,600 करोड़ रुपये की पूंजी वापसी की सिफारिश की थी। इसमें 6,400 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश और 9,200 करोड़ रुपये की खुले बाजार से शेयरों की वापस खरीदारी शामिल थी। बता दें कि कंपनी जब निवेशकों से अपने ही शेयर खरीदती है तो उस प्रक्रिया को बायबैक कहा जाता है। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेयरों का वजूद खत्म हो जाता है।
BPCL के LPG ग्राहकों को कैसे मिलेगा सब्सिडी का फायदा, बन गया है प्लान
क्या कहता है नियम: नियम के मुताबिक बायबैक की अंतिम तिथि शुरू होने की तारीख से छह महीने होती है। इस लिहाज से इन्फोसिस के बायबैक की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2021 है। अगर इससे पहले कंपनी अधिकतम बायबैक के आकार के बराबर राशि की पुनर्खरीद कर लेती है तब भी बंद किया जा सकता है।







