सोशल मीडिया में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस की एक महिला कॉन्सटेबल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ही समय में मां और सरकारी कर्मी, दोनों की जिम्मेदारी निभाती नजर आ रही है। यह वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है।
महिला पुलिस कॉन्सटेबल की ड्यूटी चंडीगढ़ के सेक्टर 15/16/23/34 में रोटेशन के आधार पर लगी है। इस दौरान वह ट्रैफिक संभालने के साथ-साथ गोद में बच्चे को भी संभाल रही है। यह वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया में वायरल है। लोग महिला कॉन्स्टेबल की सराहना कर रहे हैं।
#Chandigarh : Traffic Constable Priyanka is doing her duty, with baby in her arms. ??@D_Roopa_IPS @PriyankaJShukla @sonalgoelias @ipsvijrk @ipskabra @ankidurg @ParveenKaswan @SwatiLakra_IPS @IMinakshiJoshi pic.twitter.com/8JUqf8eniV
— Vijay Kedia (@TheVijayKedia) March 6, 2021
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला कांस्टेबल और एक अन्य सिपाही को सुबह 8 बजे चौराहे पर ड्यूटी पर जाने का निर्देश दिया गया। हालांकि एक अधिकारी ने उन्हें ड्यूटी के दौरान गायब पाया। इसके बाद उन्हें वहां रिपोर्ट करने के लिए कहा गया।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह अपनी बच्ची के साथ सेक्टर 29 के ट्रैफिक लाइन थाने में आई। थाने में तैनात कर्मचारियों ने कहा कि अगर वह घर जाना चाहती है तो वह जा सकती है। लेकिन वह घर नही गई और अपनी बच्ची के साथ ड्यूटी पर चली गई।







