तृणमूल कांग्रेस महासचिव और बंगाल सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होंगी। ईडी ने कोयला तस्करी से जुड़े मामले में अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को समन भेजा था। रुजिरा ने ईडी को भेजे संदेश में कहा है कि कोरोना काल में अपने बच्चों के साथ अकेले उनका दिल्ली आन सेफ नहीं है।

रुजिरा ने ईडी से कहा है कि कोविड महामारी के बीच अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेले दिल्ली सफर करना सुरक्षित नहीं होगा। रुजिरा ने ईडी से यही भी निवेदन किया है कि कोलकाता में उनके आवास पर ही पूछताछ कर ली जाए। 

ईडी ने अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए 6 सितंबर को हाजिर होने को कहा था, जबकि उनकी पत्नी रुजिरा को 1 सितंबर को पेश होना था। 

ईडी ने कथित तौर पर पाया था कि अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार से जुड़ी दो कंपनियों को लगभग 4.37 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन फंड के तौर पर मिले थे। अभिषेक बनर्जी और रुजिरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी में ऐसी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों से फंड ट्रांसफर करवाए हैं जो कोयला घोटाले में शामिल रहे हैं। आरोप यह भी हैं कि फंड के बदले उन कंपनियों से फर्जी अग्रीमेंट करवाए गए थे। 

इनमें से एक कंपनी में अभिषेक बनर्जी के पिता निदेशक हैं तो दूसरी कंपनी में बहू रुजिरा भी उनके साथ निदेशक हैं। कोयला घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here