Petrol Diesel Price Today: बजट डे यानी आज 1 फरवरी मंगलवार को रोजाना की भांति सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए। नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सिंगापुर में लंदन ब्रेंट क्रूड 1.10 फीसद की बढ़त लेकर 91.02 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.08 फीसद बढ़कर 87.76 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 89वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। बता दें उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।  

LPG सिलेंडर के दाम बढ़े या घटे, चेक करें 1 फरवरी बजट डे पर नए रेट

89वें दिन भी राहत

बता दें  केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। 

आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

 

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

 

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here