आगामी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश होने वाला है। इस बार के आम बजट से ज्वेलरी से जुड़ी इंडस्ट्री को कई बड़ी उम्मीदें हैं। इंडस्ट्री की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कुछ जरूरी मांग भी की है।
द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन कूचा महाजनी के चेयरमैन योगेश सिंघल के मुताबिक कार की तरह गोल्ड की खरीदारी पर भी लोन की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, 10 तोला गोल्ड ज्वेलरी कैश मे खरीदने की छूट की भी मांग की गई है।
एसोसिएशन के प्रमुख योगेश सिंघल की मांग है कि सरकार सोना, चांदी, हीरा की खरीद बिक्री के लाभ पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को घटा है। वर्तमान में ये 20 फीसदी है जो घटाकर 10 फीसदी करने की मांग हो रही है। इसके अलावा सोने और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी 4 फीसदी होनी चाहिए। योगेश सिंघल ने कहा कि पुराने जेवर की खरीद मूल्य को नये जेवर की बिक्री मूल्य से घटाकर टैक्स लगाए जाने की जरूरत है।







