बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने भारत में अपनी कई मोटरसाइकिल्स के दाम रिवाइज किए हैं। इस प्राइस रिवीजन में कंपनी की पल्सर रेंज (Pulsar Range) की कई मोटरसाइकिल शामिल हैं। जिन पल्सर बाइक्स के दाम बढ़ाए गए हैं, उनमें Pulsar 125, Pulsar 150 और Pulsar 180 शामिल हैं। इसके अलावा, पल्सर NS Series के दाम भी रिवाइज किए गए हैं। इस सीरीज में Pulsar NS200, NS160 और NS125 मॉडल हैं। साथ ही, Pulsar RS200 बाइक के दाम भी बढ़ाए गए हैं। यह बात bikewale की एक रिपोर्ट में कही गई है।
अलग-अलग वेरियंट की इतनी बढ़ गई कीमत
बजाज पल्सर 125 Neon के ड्रम वेरियंट की कीमत अब 81,690 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 80,589 रुपये थी। वहीं, पल्सर 125 Neon के डिस्क वेरियंट की कीमत अब 83,674 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 82,470 रुपये थी। पल्सर 125 स्पिल्ट सीट ड्रम वेरियंट की कीमत अब 82,797 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 81,696 रुपये थी। वहीं, पल्सर 125 स्पिल्ट सीट डिस्क वेरियंट की कीमत अब 86,528 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 85,427 रुपये थी। इन बाइक की यह कीमतें हैदराबाद में एक्स-शोरूम प्राइस हैं।
पल्सर 180 के एक्स-शोरूम प्राइस अब 1,15,821 रुपये
बजाज पल्सर 150 Neon के प्राइस अब 1,02,547 रुपये हो गए हैं। पहले इस वेरियंट की कीमत 1,01,050 रुपये थी। वहीं, पल्सर 150 सिंगल डिस्क वेरियंट की कीमत अब 1,09,402 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 108,134 रुपये थी। वहीं, पल्सर 150 ट्विन डिस्क वेरियंट की कीमत अब 1,13,171 रुपये हो गई है। प्राइस रिवीजन से पहले इस वेरियंट कीमत 1,11,776 रुपये थी। पल्सर 180 के प्राइस अब 1,15,821 रुपये हो गई है। इस वेरियंट की कीमत पहले 1,14,554 रुपये थी। यह सारे हैदराबाद के एक्स-शोरूम प्राइस हैं।
Pulsar RS200 की कीमत अब 1,63,411 रुपये
Pulsar NS160 ट्विन डिस्क वेरियंट की कीमत अब 1,19,418 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 1,16,435 रुपये थी। वहीं, पल्सर NS200 की कीमत 1,35,642 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 1,32,378 रुपये थी। Pulsar NS125 वेरियंट की कीमत अब 1,01,139 रुपये हो गई है। पहले इस वेरियंट की कीमत 1,00,717 रुपये हो गई है। Pulsar RS200 बाइक की कीमत अब 1,63,411 रुपये हो गई है। प्राइस रिवीजन से पहले इस बाइक की कीमत 162,528 रुपये थी।







