बजाज ग्रुप की 2 कंपनियों ने पिछले डेढ़ साल में शानदार रिटर्न दिया है। यह कंपनियां बजाज फाइनेंस लिमिटेड और बजाज फिनसर्व हैं। पिछले डेढ़ साल में इन दोनों कंपनियों में निवेशकों का पैसा 4 गुना तक बढ़ गया है। वहीं, करीब 5 साल में इन कंपनियों ने इनवेस्टर्स को 7 गुना तक रिटर्न दिया है। बजाज फाइनेंस, कंज्यूमर फाइनेंस सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में है।
डेढ़ साल में 4 गुना तक मिला रिटर्न
बजाज फाइनेंस के शेयर 22 मई 2020 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1895.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। 6 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर 7,730 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले डेढ़ साल में निवेशकों का पैसा स्टॉक में 4 गुना हो गया है। अगर किसी निवेशक ने बजाज फाइनेंस के शेयर में 22 मई 2020 को 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज वह रकम 4 लाख रुपये से ज्यादा होती।
वहीं, बजाज फिनसर्व के शेयर 22 मई 2020 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 4315.55 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। 6 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर 17,590 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले डेढ़ साल में निवेशकों का पैसा शेयर में 4 गुना हो गया है। पिछले साल 22 मई को अगर किसी इनवेस्टर ने बजाज फिनसर्व के शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो यह पैसा आज की तारीख में बढ़कर 4 लाख रुपये से ज्यादा होता।
यह भी पढ़ें- 18 हजार रुपए तक का बोनस, जानिए रेलवे कर्मचारियों के अकाउंट में कब तक आएंगे पैसे
5 साल में 7 गुना तक बढ़ा पैसा
बजाज फाइनेंस के शेयर 5 साल पहले 7 अक्टूबर 2016 को 1,082.50 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 6 अक्टूबर को 7,730 रुपये पर बंद हुए हैं। यानी, 5 साल में कंपनी के शेयरों में पैसा 7 गुना से ज्यादा बढ़ गया है। स्टॉक में अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 7 लाख रुपये से ज्यादा होती। वहीं, बजाज फिनसर्व के शेयर 7 अक्टूबर 2016 को 3,149.85 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार (6 अक्टूबर 2021) को 17,590 रुपये पर बंद हुए हैं। यानी, बजाज फिनसर्व के शेयरों ने पांच साल में 5 गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- नए मुकाम की दहलीज पर मुकेश अंबानी, 100 बिलियन डॉलर क्लब में होगी एंट्री!







