अधिकतर बैंक हर वर्ग के ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर्स देते हैं। ऐसा ही एक ऑफर आईडीबीआई बैंक भी देता है। आईडीबीआई बैंक का ये ऑफर युवाओं के लिए है। बैंक के ‘बीइंग मी’ सेविंग अकाउंट में कई ऐसी सुविधाएं हैं जो सामान्य ग्राहकों को नहीं मिलती हैं।

इस अकाउंट में युवा ग्राहकों को एवरेज बैलेंस रिक्वायरमेंट (MAB) पूरा करने की जरूरत नहीं है। अगर अकाउंट में एवरेज बैलेंस नहीं है तो जुर्माना नहीं लगेगा। आमतौर पर सामान्य अकाउंट होल्डर को जुर्माना देना पड़ता है। इस अकाउंट को आप 2,500 रुपए में खोल सकते हैं। इसके डेबिट और एटीएम कार्ड को आज के युवाओं के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। इस कार्ड से हर दिन एटीएम कैश निकालने की लिमिट 25,000 रुपए तय की गई है।

अगर दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो शुरुआती 5 ट्रांजैक्शन फ्री है। अपने बिल और टैक्स को ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प भी दिया जाता है। बैंक का पासबुक ऑप्शनल है।

इस अकाउंट को खोलने के लिए आप बैंक की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-209-4324, 1800-22-1070 पर भी कॉल किया जा सकता है।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here