एक अप्रैल से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया,आंध्रा बैंक और कार्पोरेशन बैंक के आईएफएससी कोड बदल गए हैं। इन बैंको के अकाउंट होल्डर को अब नए आईएफसी कोड का प्रयोग करना होगा। अगस्त 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 पब्लिक बैंकों के विलय का निर्णय किया था। जिसके कारण इन बैंकों के आईएफएससी कोड और एमआईसीआर कोड बदले हैं। 

कॉल सेंटर में नौकरी करने वाले निखिल कैसे बनें अरबपति, जानें पूरी कहानी

किस बैंक का कहां हुआ है विलय 

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हुआ है। आंध्रा बैंक और कार्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुआ है।

 लगातार 13वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें रेट

पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर कैसे चेक करें अपना नया IFSC कोड 

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि सभी ग्राहको नजदीकी ब्रांच में जाकर अपना आईएफएससी कोड पता कर सकते हैं। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। 

इसके अलावा कस्टमर एसएमएस के जरिए भी अपना आईएफएससी कोड पता कर सकते हैं। उन्हें UPGR<अकाउंट के अंतिम चार अंक को 9264092640 पर एसएमएस करना होगा। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर कैसे चेक करें अपना नया IFSC कोड 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर विजिट करें उसके बाद Amalgamation Centre पर क्लिक करें।

एसएमएस के जरिए –  “IFSC” को 09223008486 पर एसएमएस भेजकर चेक करें। 

अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर पता करें। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर 30 जून 2021 से पहले अपना चेक भी इश्यू करवा लें। इससे वह दिक्कतों का सामना करने से बच जाएंगे। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here