बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

हिंदी न्यूज़ फोटो मनोरंजनबप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना
Wed, 16 Feb 2022 03:54 PM

1/9बप्पी लहरी को सोने से कितना लगाव था, यह हर किसी को पता है। वह गोल्ड जूलरी को अपना लकी चार्म मानते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में भी यह बात लिखी थी। उन्होंने अपने कीमती सोने की देखभाल के लिए एक अस्सिटेंट भी रखा था। अब उनके निधन के बाद उनके सोने का क्या होगा? यहां जानें।

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

2/9बप्पी लहरी सोने के गहनों के बेहद शौकीन थे। बप्पी को उनकी मां ने सोने की चेन दी थी। संयोग से इसके बाद से उनका करियर उठ गया। वह तभी से सोने के शौकीन हो गए। उन्हें लगता था कि वह जितना सोना पहनेंगे उतना करियर भी चमकेगा। वह सोने को अपनी पहचान मानते थे।

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

3/9इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बप्पी लहरी के करीबी दोस्त ने बताया कि वह अपने सोने की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क रहते थे। उन्हें प्रोटेक्टिव केसेज में रखते थे। साफ-सफाई का काम वह खुद देखते थे।

संबंधित फोटो गैलरी

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

4/9रिपोर्ट के मुताबिक, बप्पी लहरी के करीबी ने बताया, उनका एक खास असिस्टेंट था जो इस सोने की देखरेख करता था। ये भी खबरें थी कि जब भी कोई गाना हिट होता तो वह सोने का कुछ खरीद लेते थे।

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

5/9बप्पी लहरी अपना सोना किसी को छूने नहीं देते थे। उनके घर जाकर अगर कोई उनकी जूलरी के साथ फोटो खिंचवाने की मांग करता तो वह शालीनता से मना कर देते थे। उनके पास सोने की चेन्स, पैंडेंट्स, कफलिंक्स, ब्रेसलेट्स और न जाने कितने तरह की जूलरी है जिसमें डायमंड्स भी लगे हैं।

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

6/9रिपोर्ट्स बताती हैं कि बप्पी लहरी का गणेश पेंडेंट माइकल जैक्सन को पसंद आ गया था। हालांकि बप्पी लहरी ने उनको यह लॉकेट नहीं दिया। उनका कहना था कि जैक्सन के पास सब कुछ है पर उनके पास सिर्फ यही लकी चार्म है।

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

7/9रिपोर्ट्स के मुताबिक, बप्पी का खजाना पारदर्शी डिब्बों में पड़ी हिफाजत के साथ लॉकर्स में रखा है। उनके फैमिली फ्रेंड ने बताया कि बप्पी लहरी के बेटे बप्पा और रेमा अपने पिता की निशानी को संभालकर रखेंगे।

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

8/9करीबी ने बताया, परिवार अभी तो उनके गम में डूबा है। हालांकि उनके सामान को सुरक्षित रखने के लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे।

बप्पी लहरी के गहने संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे मिलेगा ये सोना

9/9बप्पी लहरी जो अंगूठियां और चेन रोजाना पहनते थे वे उनके पास एक बॉक्स में रखी रहती थीं। इसके अलावा उन्हें गिफ्ट में भी काफी सोना मिला था। उनके बच्चे इस विरासत को संभालकर रखेंगे।

संबंधित फोटो गैलरी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here