लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि को सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. बलरामपुर में 300 बेड का अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज बनेगा, सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे. मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सा परिसर होगा.

मिलेंगी अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं 

बलरामपुर का ये मेडिकल कॉलेज केजीएमयू का सेटेलाइट कैंपस बनेगा, यहां अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी. ये मेडिकल कॉलेज 85.12 करोड़ की लागत से बनेगा. नीति आयोग की सूची में बलरामपुर पिछड़े जिलों की सूची में शामिल था. मेडिकल कॉलेज बनने से बलरामपुर, श्रावस्ती और नेपाल से सटे भारत के तराई इलाकों को बड़ी सुविधा मिलेगी. मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही विकास का नया रास्ता भी खुलेगा.

लोगों को होगी सुविधा

बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का बलरामपुर से गहरा नाता था. वो पहली बार बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. बलरामपुर अटल जी की कर्मस्थली मानी जाती है. उनके निधन के बाद प्रदेश सरकार ने बलरामपुर में उनकी स्मृति में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर बनाने की घोषणा की थी. गंभीर रोगियों को पहले इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है. मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

बलिया गोलीकांड मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, नौ पुलिसकर्मी निलंबित

सीएम योगी के फोटो शूट पर आप नेता संजय सिंह का तंज, ट्वीट किया अकबर इलाहाबादी का शेर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here