प्रमुख फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी के साथ पहले ही फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन जुड़ी हुई हैं। 

कंपनी ने एक बयान में कहा, “बाटा के आधुनिक फैशन यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, कार्तिक को बाटा के लोकप्रिय ब्रांडों का प्रचार करते हुए देखा जाएगा। इस सम्बद्धता की शुरुआत बाटा द्वारा चलाए जाने वाले एक नए अभियान से होगी। कार्तिक को टेलीविजन, डिजिटल और अन्य विज्ञापन माध्यमों की एक सीरीज में देखा जाएगा।”

रिटायरमेंट से पहले नौकरी छोड़ने पर EPF अकाउंट पर कब तक मिलेगा ब्याज 

बाटा इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग डिपार्टमेन्ट के उपाध्यक्ष, आनंद नारंग ने कहा, “हम अपने नए एक्बेसेडर के रूप में कार्तिक आर्यन को शामिल करके खुश हैं।” कंपनी कार्तिक के जरिए अधिक लोगों तक अपनी पहुंच को बढ़ाना चाहती है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here