देश के अलग-अलग हिस्सों में मुसलाधार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से ग्रामीण और शहरी जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश का सबसे बुरा असर शहरों में रहने वाले जानवरों पर पड़ता है। इस मूसलाधार बारिश में मुंबई स्थित ताज होटल के कर्मचारी ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए।
नया घरेलू कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर केवल 700 रुपये में मिलेगा, गैस कितनी बची है यह भी बताएगा
रतन टाटा ने जिस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें कर्मचारी अपने छाते से एक कुत्ते को भी भीगने से बचाते हुए दिख रहा है। जिससे रतन टाटा बहुत प्रभावित दिखे, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘काफी तेज हो रही बारिश में भी इस ताज कर्मचारी ने अपना छाता एक डाॅग के साथ शेयर किया। मुंबई की भागदौड़ में यह एक दिल छू लेने वाला पल है। इस तरह का व्यवहार आवारा पशुओं के लिए लम्बा रास्ता तय करते हैं।’
रतन टाटा के इस पोस्ट को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। हाथ ही ताज कर्मचारी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक व्यक्ति इतना प्रभावित दिखा कि उन्होंने रतन टाटा से खास मांग कर डाली। उन्होंने रतन टाटा से अनुरोध करते हुए लिखा, ‘सर इस दयालु व्यवहार के लिए सर इस ताज कर्मचारी की सैलरी बढ़ानी चाहिए या फिर कुछ स्पेशल करना चाहिए।’







