बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी बिग बॉस 14 में नजर आने के बाद से ही पैपराजी की फेवरेट हो गई हैं। वहीं, हाल ही में राखी का एक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी बारिश देखते ही नाचने लगती हैं, वो भी पैपराजी के सामने। राखी खुद गाना भी गाती दिखाई देती हैं। राखी को इस तरह नाचते-गाते देख लोग वीडियो लेने लगते हैं तो वो तुरंत पूछती हैं कि क्या दख रहे हो तुम लोग?

करने लगीं डांस

बेहद गर्मी के बीच बारिश की बूंदें देख राखी सावंत इतनी खुश हो गईं कि कैमरों की परवाह किए बिना जमकर इंजॉय करने लगीं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पैपराजी से बात करती हैं और इस बीच वो बारिश देखती हैं और बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत डांस करने लगती हैं और खुद ही गाना गाती हैं- ‘टिप-टिप बरसा पानी…’। वहीं, राखी का ये अंदाज देखकर सभी वीडियो शूट करने लगते हैं तो राखी डांस बंद करते हुए झेंप पर पूछती हैं- ‘क्या देखते हो तुम लोग?’। यहां देखें राखी सावंत का ये डांस-

 

 

लोगों को पसंद आया राखी का डांस

सोशल मीडिया यूजर्स को राखी का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि उनका बारिश डांस वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। हर कोई वीडियो में राखी के बेबाक अंदाज की तारीफें करता दिखाई दे रहा है।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here