Uttarakhand Floods: उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात काफी बिगड़ चुका है. मुसलाधार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में भुस्खलन की खबरों के साथ ही कई लोगों की मौत हुई है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में हुई बारिश से तबाही का जायजा लेने देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. 

देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बुधवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. बता दें कि उत्तराखंड में मानसून की वापसी के साथ हो रही मुसलाधार बारिश के कारण हुए नुकसान पर शाह समीक्षा बैठकें करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे और राज्य में भारी बारिश के बाद हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

मूसलाधार बारिश से 47 की गई जान

फिलहाल उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से मंगलवार को 42 और लोगों की मौत हो गयी और कई मकान ढह गए. वहीं खराब मौसम के बीच कई घंटे के संघर्ष के बाद मंगलवार की शाम को नैनीताल से संपर्क बहाल किया गया. कुमाऊं क्षेत्र में 42 और लोगों की मौत के साथ ही आपदा के कारण मरने वालों की संख्या 47 हो गई है क्योंकि पांच लोगों की मौत सोमवार को हुई थी.

PM मोदी ने CM धामी से लिया स्थिति का जायजा

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर CM धामी से बात की और स्थिति का जायजा लिया था. वहीं हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उत्तराखंड बाढ़ के चलते हुई मौत पर दुख जताया है. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया है कि नैनीताल के काठगोदाम और लालकुआं और ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सड़कों, पुलों और रेल पटरियों को नुकसान पहुंचा है. 

इसे भी पढ़ेंः
UP Election 2022: ओबीसी राजनीति के चर्चित चेहरे Omprakash Rajbhar हैं करोड़ों के मालिक, जानिए उनके पास कितनी प्रॉपर्टी है

UP Election 2022: बीएसपी सुप्रीमो मायावती के गांव के लोगों ने कहा, वक्त के साथ नीतियों में बदलाव जरूरी





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here