स्पेन के टॉप फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने कहा है कि उसके स्टाफ के दो सदस्यों का कोरोना वायरस के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि इन दोनों सदस्यों का नाम अभी बताया नहीं गया है। सोमवार को इन दो सदस्यों के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिसके बाद अब टीम और स्टाफ के बाकी सदस्यों का भी कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा।

इससे बार्सिलोना ने मंगलवार की सुबह प्रैक्टिस को भी स्थगित कर दिया। बार्सिलोना को स्पेनिश फुटबॉल लीग में अपना अगला मैच बुधवार को एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ खेलना है। लीग की प्वॉइंट टेबल में बार्सिलोना अभी 16 मैचों में 28 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। बार्सिलोना ने अपने पिछले मैच में हुएस्का के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की थी। मेस्सी ने खेल के 27वें मिनट फ्रैंकी डि जोंग के लिए गोल बनाया था। यह आखिर में निर्णायक गोल साबित हुआ था।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here