हाइलाइट्स:

  • बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद अब काशी के नाविकों की करेंगे मदद
  • बाढ़ से 350 नाविक परिवार परेशान, रोजी-रोटी का है संकट
  • सोनू ने ट्वीट कर कहा- 350 परिवारों में से कोई भूखा नहीं सोएगा
  • काशी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ट्वीट कर बताई थी बदहाली

अभिषेक जायसवाल, वाराणसी
कोरोना के बाद अब बाढ़ की मार से वाराणसी के नाविक परेशान हैं। लॉकडाउन के बाद बाढ़ ने हालात कुछ इस कदर बिगाड़े कि अब नाविकों को परिवार का पेट पालने के लिए महिलाओं के गहने तक गिरवी रखने पड़ गए हैं। रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे काशी के नाविकों की मदद के लिए अब अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू सूद ने 24 घण्टे के भीतर नाविकों के परिवार को मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

दरअसल वाराणसी के सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु उपाध्याय ने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर काशी के 350 नाविकों के परिवार की स्थिति से रूबरू कराया था। बस फिर क्या था। दिव्यांशु के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए सोनू सूद ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। अभिनेता सोनू सूद ने लिखा ‘आज के बाद यह 350 परिवारों का कोई भी सदस्य भूखा नहीं सोएगा। आज मदद पहुंच जाएगी।’

दिव्यांशु ने बताया कि सोनू सूद की टीम की ओर से उन्हें फोन भी आया था। जिसमें नाविकों के परिवार की लिस्ट मांगी गई है। हमारे संस्था की टीम की ओर से नाविकों के परिवार की लिस्ट तैयार की जा रही है।

एक समय कर रहे भोजन, गहने हैं गिरवी
वाराणसी के रहने वाले नाविक विनोद निषाद ने बताया कि लॉकडाउन के बाद अब डीएम के आदेश पर नाव का संचालन बन्द हो गया। जिसके बाद हम लोगों के पास कोई काम नहीं रहा। हम लोग रोज खाने कमाने वाले हैं। लॉकडाउन के बाद बाढ़ की मार के वजह से हमारे परिवार में सिर्फ एक समय ही भोजन बन रहा है । आधा पेट खाना खाकर हमारे बच्चे रह रहे हैं। घर में रखे गहने भी गिरवी हैं और उसी पैसे से हम लोगों का परिवार चल रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here