बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक डीबी रियल्टी ने इस साल अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पिछले एक महीने में डीबी रियल्टी के शेयर 77.10 फीसद की उछाल के साथ मंगलवार को एनएसई पर 86.60 रुपये पर बंद हुए थे, जबकि 3 जनवरी 2022 को यह 48.90 रुपये पर बंद हुआ था। आज यानी बुधवार को भी यह 4.97% की तेजी के साथ 90.90 रुपये पर खुला।
वहीं, झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के एक अन्य शेयर कैनरा बैंक के बारे में बात करें तो इस साल अबतक यह 30 फीसद रिटर्न दे चुका है। 3 जनवरी 2022 को यह 205.45 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 267.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
जरूरी नहीं कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हर स्टॉक तगड़ा रिटर्न दे रहे हों। कुछ ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने इस साल उन्हें नुकसान भी पहुंचाया है। इनमें से एक है नजारा टेक्नालजीज। इस साल अब तक यह 8 फीसद से ज्यादा गिर चुका है। साल 2022 के पहले कारोबारी दिन 3 जनवरी को यह 2403.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 2209.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
टाटा ग्रुप के इस शेयर के 20 दिन से नहीं मिल रहे थे खरीदार, एक खबर के बाद आज बेचने को कोई नहीं तैयार
बता दें राकेश झुनझनवाला के पोर्टफोलियो में डीबी रियल्टी के अलावा टाइटन (Titan), इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indianbulls housing finance), एस्कॉर्ट (Escort), जुबिलेंट फार्मा (Jubilant Pharma), टाटा मोटर्स (Tata Motors), क्रिसिल (Crisil), रैलीज इंडिया (Rallis India), फेडरल बैंक (Federal Bank), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) जैसे शेयर शामिल हैं।







