बिग बॉस 14 की विनर रहीं रुबीना दिलैक म्यूजिक पलाश मुच्छल के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. रुबीना ने पलाश मुच्छल के साथ अपनी पहली फिल्म साइन की है. इस फिल्म का नाम ‘अर्ध’ है. पलाश मुच्छल डायरेक्टर बनने जा रहे है. वहीं, एक्टर हितेन तेजवानी इसमें लीड रोल निभाएंगे. 

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,”रुबीना दिलैक बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म ‘अर्ध’ के जरिए म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल डायरेक्टर बनने जा रहे हैं. पलाश ने फिल्म के लिए हितेन तेजवानी को साइन किया है.”

यहां देखिए हितेन तेजवानी का पोस्ट-



फिल्म में होंगे राजपाल यादव  

फिल्म में कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव भी अहम रोल में होंगे. फिल्म की शूटिंग सितंबर 2021 में होगी. ‘अर्ध’ एक फीचर फिल्म होगी और पलाश मुच्छल के निर्देशन में पहली फिल्म होगी. इस साल जून में, पलाश ने ट्विटर पर राजपाल यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी.हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.  उन्होंने बस लिखा, “मेरी अगली फिल्म शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार.”

यहां देखिए पलाश मुच्छल का ट्वीट-

रुबीना दिलैक की पॉपुलैरिटी बढ़ी

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की जर्नी और विनर बनने के बाद से पहले ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है.  हाल ही में, खबरें आईं थीं कि रुबीना प्रेग्नेंट हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे खारिज कर दिया और अफवाह बताया था. उन्होंने कहा था कि वह और उनके पति अभिनव शुक्ला का फैमिली प्लानिंग नहीं है. 

कोई फैमिली प्लानिंग नहीं

रुबीना दिलैक ने कहा था,”अभी हम एक परिवार शुरू करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. अभी हम पहले हम दोनों के करियर बारे में सोचना चाहते हैं. हमने हमेशा हर फेज को एन्जॉय किया है. हम किसी भी चीज़ में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें-

Dilip Kumar News: क्या दिलीप कुमार ने मरने से पहले वक्फ बोर्ड को दान कर दी 98 करोड़ की प्रॉपर्टी? वायरल हो रहे पोस्ट का ये है सच

Bhuj: The Pride of India: नोरा फतेही ने ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए बहाया असली खून





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here