कई बार लोग अपना बिजनेस करना चाहते हैं लेकिन उनके पास बजट नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM MUDRA Yojana) के तहत अपने बजट का इंतजाम कर सकते हैं।
क्या है योजना: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM MUDRA Yojana) के तहत आप 50 हजार से 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इसकी तीन कैटेगरी- शिशु, किशोर और तरुण लोन है। शिशु के तहत 50 हजार रुपए लोन दिया जाता है तो वहीं किशोर में 50 हजार से 5 लाख रुपए तक और तरुण में 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का लोन लिया जाता सकता है।
ये हैं फीचर्स: शिशु और किशोर लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस नहीं लगता है। वहीं, तरुण लोन के लिए मामूली प्रोसेसिंग फीस लिया जाता है। वहीं, किसी गारंटर की भी जरूरत नहीं होती है। इसकी कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है। अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर में अंतर है।
ये डॉक्युमेंट है जरूरी: अगर आप लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो कुछ डॉक्युमेंट की जरूरत होगी। मसलन, वोटर आईकार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड और पासपोर्ट में से किसी एक डॉक्युमेंट को पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रूफ ऑफ रेजिडेंस के लिए फोन बिल, बिजली बिल, प्रॉपर्टी टैक्स रसीद की जरूरत होगी।
केंद्र के बाद अब इस राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA के साथ बोनस भी देगी सरकार
अगर आप एससी, एसटी, ओबीसी या अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं तो इसका प्रूफ भी देना होगा। अपने बिजनेस की भी जानकारी देनी होगी। कम से कम छह माह के बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट को जमा कराना होगा। अगर आवेदक बैंक डिफॉल्टर है तो उसको दिक्कत हो सकती है।







