ऐपल ने कुछ महीने पहले ही अपने iPhone डिवाइसेज से चार्जर हटाया है। ऐपल के नक्शेकदम पर चलते हुए शाओमी ने अपने Mi 11 स्मार्टफोन में इसी ट्रेंड को फॉलो किया। हालांकि, ऐपल से अलग शाओमी ने कस्टमर्स को रिटेल बॉक्स में चार्जर लेने का ऑप्शन दिया। शाओमी का Mi 11 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आया है। अब Redmi अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ब्रांड के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने कन्फर्म किया है कि Redmi K40 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसका रिटेल बॉक्स ऑनलाइन लीक हुआ है।
Redmi K40 प्रो के लीक इमेज में दिख रहे 2 बॉक्स
लीक इमेज में दो अलग-अलग बॉक्स दिखते हैं। इन दोनों बॉक्स में केवल पैकेजिंग के साइज का अंतर है। एक बॉक्स मोटा है, जबकि दूसरा बॉक्स पतला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पतले वाले बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया होगा। ऐसा लगता है कि Redmi वही स्ट्रैटेजी अपना रही है, जो कि शाओमी ने Mi 11 स्मार्टफोन के लिए अपनाई। यह फोन चार्जर के बिना आता है, लेकिन इसका एक दूसरा वेरियंट भी है, जिसमें बॉक्स में चार्जर दिया गया है। लेकिन, दोनों की प्राइसिंग में कोई अंतर नहीं है। Redmi K40 सीरीज में दो मॉडल Redmi K40 और Redmi K40 Pro हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- चाइनीज कंपनियों से रेस में इसलिए ‘पिछड़’ रहीं देसी मोबाइल कंपनियां
Redmi Note 10 से भी हट सकता है चार्जर
इसके अलावा, Redmi अपने एक और डिवाइस Redmi Note 10 के बॉक्स से भी चार्जर हटा सकती है। Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने हाल में Weibo की एक पोस्ट में आने वाली स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 10 को लेकर सुझाव मांगे हैं। पोस्ट के कमेंट्स में कुछ यूजर्स ने बॉक्स से चार्ज हटाने का सुझाव दिया। ऐसे ही एक कमेंट में वीबिंग ने जवाब दिया, ‘मेसेज रिसीव्ड’। इससे संकेत मिलता है कि इस स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स से भी चार्जर हटाया जा सकता है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि बॉक्स से चार्जर हटाने का कदम एन्वायरमेंट फ्रेंडली है। साथ ही, उनका कहना है कि ज्यादातर यूजर्स के पास पहले से ही घर में चार्जर होते हैं।
यह भी पढ़ें- Gmail यूजर्स को वॉर्निंग, नए नियम न मानने पर खास फीचर होंगे बंद







