भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से कैश निकाल सकते हैं. एसबीआई खाताधारक अगर इस सुविधा का लाभ उठना चाहता है तो उसके स्मार्टफोन में एसबीआई का इंटरनेट बेंकिंग एफ YONO App होना जरूरी है. YONO App की मदद से आप बिना डेबिट कार्ड के भी कैश विदड्राल कर सकेंगे लेकिन ऐसा सिर्फ एसबीआई के एटीएम पर ही होगा.

YONO LITE App से बिना ओटीपी नगद निकासी
YONO LITE App के जरिए बिना ओटीपी, महज क्यूआर कोड स्कैन कर कैश विदड्रॉल कर सकते हैं. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • एसबीआई एटीएम पर जाकर क्यू आर कैश पर क्लिक करें
  • अमाउंट सलेक्ट करें
  • इसके बाद क्यू आर कोड दिख जाएगा
  • योना लाइट एप्लीकेशन खोलें
  • क्यू आर कैश को क्लिक करें, स्कैनर को एटीएम के क्यू आर कोड के पास ले जाकर स्कैन करें.
  • Continue  को क्लिक करें, आपका कैश विदड्रोल हो जाएगा.

YONO App से नगद निकासी

  • अपने स्मार्टफोन में YONO App इंस्टॉल करें.
  • YONO App में अपने बैंकिंग खाते में लॉग इन करें.
  • डैशबोर्ड में YONO Cash विकल्प पर क्लिक करें.
  • ATM सेक्शन पर क्लिक करें. उसके बाद स्क्रीन पर डिटेल्स में आपके खाते में कितनी राशि है, यह दिखाई देगा.
  • विदड्रॉल राशि भरें और नेक्स्ट पर क्लिक करें.
  • 6 अंकों का योनो कैश पिन (अपनी इच्छा से) भरें और नेक्स्ट पर क्लिक करें.
  • आपका जो मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर्ड होगा उस पर 6 अंकों का एक योनो ट्रांजैक्शन नंबर आएगा.
  • योनो ट्रांजैक्शन नंबर 4 घंटे के लिए वैलिड रहता है.
  • एसबीआई एटीएम पर जाकर एटीएम स्क्रीन पर योनो कैश विकल्प सेलेक्ट करें
  • योनो कैश ट्रांजैक्शन नंबर और योनो कैश पिन भरकर वैलिडेट करें.
  • अथेंटिकेशन पूरा होने के बाद कैश कलेक्ट करें.

यह भी पढ़ें:

किसान आंदोलन के बीच अमित शाह की चल रही NSA चीफ अजीत डोभाल, IB प्रमुख और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here