Coronavirus Update Bihar: बिहटा में कोरोना (Covid-19 Cases in Bihta) के बढ़ते मामले को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। बीमारी से ज्यादा परेशानी लोगों की लापरवाही से है। इस बीच पूरे इलाके को सील कर मामला थमने तक कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग भी हो रही। जिससे संक्रमण का फैलाव रोका जा सके।
Edited By Ruchir Shukla | Lipi | Updated:
- पटना जिले के बिहटा में एक संक्रमित से 17 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
- 37 लोगों ने कोरोना टेस्ट को लेकर दिया सैंपल, केस बढ़ने की आशंका
- अचानक बढ़े मामलों से सकते में आए लोग, उठी कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग
- थानाध्यक्ष बोले- वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलते ही उठाए जाएंगे जरूरी कदम
हनुमतेश्वर दयाल, बिहटा
बिहार में कोरोना वायरस (Bihar me Corona ke Mamle) का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बिहटा इलाके में एक कोरोना संक्रमित के कारण कोविड-19 (Coronavirus Cases in Bihar) की चेन लंबी हो चली है। यहां करीब 37 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। जिसमें 17 लोगों के पॉजिटिव आने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले आर्य समाज में रहने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसके संपर्क में आए 37 लोगों ने अपना सैंपल दिया।
17 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप
बिहटा इलाके में जिन 37 लोगों ने कोरोना टेस्ट को लेकर सैंपल दिया, उनमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को इस रिपोर्ट सामने आने के बाद हर कोई सकते में है। बताया जा रहा कि चार दिन पहले आर्य समाज में रहने वाले शख्स के यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में कई लोगों ने हिस्सा लिया था। अब उस घर के कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ऐसे में उन लोगों पर भी खतरा बढ़ गया जो उस अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। ऐसे में उनकी जांच जरूरी हो गई है।
37 लोगों ने कोरोना टेस्ट के लिए दिया सैंपल
बिहटा में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। बीमारी से ज्यादा परेशानी लोगों की लापरवाही से है। पहले यहां सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। अब 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अभी कई लोगों की रिपोर्ट आनी है और कुछ लोगों ने अपना सैंपल ही नहीं दिया है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि अगर अभी से सब लोग सजग हो जाएं तो स्थिति तुरंत काबू में आ जाएगी।
पूरे मामले पर अधिकारियों ने कही ये बात
इसके साथ ही पूरे इलाके को सील कर मामला थमने तक कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग भी हो रही। जिससे बिहटा और आसपास के लोगों में संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। हालांकि, पूरे मामले में सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसी बात है तो इस मामले में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। ऐसा ही कहना थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा का भी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश प्राप्त होते ही उसका सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
रेकमेंडेड खबरें
गुड़गांव-मानेसर और सिंधिया-पायलट कनेक्शन, कहीं इसने तो नहीं ..
हॉस्पिटल में एडमिट ‘महानायक’, राजू श्रीवास्तव बोले- हिंदुस्त..
Mausam Update: दिल्ली-एनसीआर में कुछ घंटे में बारिश, आपके यह..
अमेरिका में चार गोलियां लगने से घायल हुआ बच्चा हो रहा है स्व..
हिरासत में लिए गए अलगावादी नेता, प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों..
महाराष्ट्र के राजभवन में पहुंचा कोरोना, 16 पॉजिटिव, गवर्नर क..
पाकिस्तान: इस्लामाबाद में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण के समर..
चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बीजिंग में महसूस हुए झटके
अमेरिकी नौसेना ने पहली अश्वेत महिला के लड़ाकू विमान पायलट बन..
सीतापुरः टिड्डियों का झुंड देख घबराया बाइक सवार गड्ढे में गि..
किसी भी ऐप की शक्ल ले सकता है वायरस, आपके फोन पर सबसे बड़ा ख..
Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, कोविड से बचन..
Sarkari Naukri: CRPF में अनेक पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1.42 ला..
VITEE: प्रवेश परीक्षा रद्द, 12वीं के मार्क्स पर मिलेगा एडमिश..
Drink For Good Sleep : इन 5 चीजों से मिलाकर तैयार करें यह ड्..







