भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं कर्नाटक में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।बीजेपी की ओर से जारी सूची में बिहार की बात करें तो यहां कोसी स्नातक विधानपरिषद से एनके यादव, पटना शिक्षक विधान परिषद से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक विधान परिषद से सुरेश राय, तिरहुत शिक्षक विधान परिषद से नरेंद्र सिंह, सारन शिक्षक विधान परिषद से चंद्रमा सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कर्नाटक में वेस्ट स्नातक से चिदानंद एम गौड़ा, वेस्ट स्नातक से एसवी संकानुरु, नॉर्थ ईस्ट शिक्षक से शशील जी नमोशी, बैंगलोर शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र से पुट्टण्णा को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर 22 अक्टूबर को मतदान होगा। शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों एवं चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सीटों के चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की। 

इन सीटों के चुनाव को लेकर 28 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई और इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 06 अक्टूबर और नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 

आयोग के अनुसार इन सीटों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 12 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इस चुनाव को लेकर भी कोरोना से बचाव को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here