भारत में रविवार को कोरोना के 8 हजार 895 नए केस आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 33 हजार 255 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल मौतों का आंकड़ा 2 हजार 796 रहा। हालांकि, मौतों में यह उछाल बिहार और केरल के बैकलॉग की वजह से आया है। 

अब तक देश में कोरोना से कुल 4 लाख 73 हजार 326 लोग जान गंवा चुके हैं। बिहार ने जहां मौतों के आंकड़ों में 2 हजार 426 मामले दर्ज किए हैं, तो वहीं केरल ने भी 263 मौतों का बैकलॉग क्लियर किया है। बैकलॉग कोरोना से पूर्व में हुई वे मौतें हैं, जिन्हें किसी कारण से उस समय मौतों के आंकड़ों में जोड़ा नहीं जा सका था। 

कोरोना के एक्टिव केस घटकर 99 हजार 155 पर पहुंच गए हैं। यह फिलहाल कुल मामलों का सिर्फ 0.29 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 हजार 918 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 3 करोड़ 40 लाख 60 हजार 774 पर पहुंच गया है। फिलहाल रिकवरी रेट 98.35 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here