लोजपा ने कल बिहार चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया। पार्टी ने साफ किया है कि चुनाव के बाद लोजपा के सभी विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे। वैसे पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान पहले से कह रहे थे कि हमारा गठबंधन जदयू नहीं, बल्कि भाजपा से है। हम बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जाएंगे। चिराग के इस फैसले के बाद कुमार विश्वास ने आज ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा है –
BJP और JDU मिलकर लड़ेंगे LJP और BJP मिलकर लड़ेंगे लेकिन LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी लेकिन LJP, BJP के साथ गठबंधन में लड़ेगी हालाँकि चुनाव में LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी पर केंद्र में JDU व BJP के साथ रहेगी LJP चुनाव बाद BJP और JDU या किसी के भी साथ सरकार बनाएगी। कुछ आया समझ
BJP और JDU मिलकर लड़ेंगे
LJP और BJP मिलकर लड़ेंगे
लेकिन LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी
लेकिन LJP, BJP के साथ गठबंधन में लड़ेगी
हालाँकि चुनाव में LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी पर केंद्र में JDU व BJP के साथ रहेगी
LJP चुनाव बाद BJP और JDU या किसी के भी साथ सरकार बनाएगी?
कुछ आया समझ??
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 5, 2020
जानिए क्या है चिराग का फैसला :
– लोजपा ने तय किया है कि लोजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी।
– लोजपा ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
– पार्टी ने साफ किया है कि कई सीटों पर जदयू के साथ वैचारिक लड़ाई हो सकती है, ताकि जनता खुद निर्णय कर सके।
– लोजपा जदयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी।
– भाजपा के साथ उसका गठबंधन जारी रहेगा।
– लोजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ने की बात शुरू से ही करती रही है।







