बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में एनडीए की जीत होती दिख रही है, लेकिन महागठबंधन भी बहुत अधिक पीछे नहीं है। बिहार चुनाव में शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें से लगभग-लगभग सभी हार की कगार पर खड़े हैं। बिहार चुनाव में शिवसेना की स्थिति पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया है।

संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘शिवसेना ने बिहार में 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सुना है कि 21 सीटों पर उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इसलिए कांग्रेस को नसीहत देने की बजाय अपना मुंह बंद रखे।’

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं जिसमें आठ सीटें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई हैं और विपक्षी महागठबंधन को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को पांच सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को दो सीट और वीआईपी पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है।

मतगणना के रूझानों के अनुसार, भाजपा 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि जदयू 40 सीट, हम तीन सीट और वीआईपी पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है। विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में दो सीटें गई हैं और वह 73 पर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं कांग्रेस ने एक सीट जीती है और 19 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। भाकपा तीन सीट, माकपा तीन सीट और भाकपा माले 12 सीटों पर आगे चल रही है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here