बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसके बाद राजनीतिक दलों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। जुबानी जंग और तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में कहा कि अब उनकी राजनीतिक कद नहीं है और कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है।

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी राहुल गांधी के द्वारा वाल्मीकि नगर में रैली के दौरान दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘रावण की जगह दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए गए।’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी की रजनीतिक औकात इतनी भी ना बची है, वह रोज उलूल-जुलूल बोल रहे हैं। कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है। वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे। क्या उन्हें यह बोलना चाहिए? इससे पता चलता है कि कांग्रेस कितनी हताश है? जब नतीजे सामने आएंगे, तो आप देखेंगे कि पार्टी की हालत क्या है।”

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी ने राफेल के बारे में झूठ फैलाया, सशस्त्र बलों के मनोबल को ध्वस्त करने की कोशिश कीऔर उनके बयानों का उपयोग संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, “अगर आप पाकिस्तान टीवी देखते हैं, तो राहुल गांधी बहुत दिखाई दे रहे हैं। यह उनका स्तर है।”

नए कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा था कि आमतौर पर दशहरे पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं, लेकिन इस बार पंजाब में प्रधानमंत्री और उद्योगपतियों के पुतले जलाए गए। उन्होंने कहा था, “यह दुखद है, लेकिन ऐसा हो रहा है, क्योंकि किसान परेशान हैं, युवा नाराज हैं।”



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here