भाजपा ने बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर 46 उम्मीदवरों की सूची जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है।

शनिवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे।

bihar news 2020  bihar assembly elections  bihar bjp  bjp  second phase voting in bihar  bihar news

वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान कानून लाकर भारत के किसान को आजाद कर दिया। अब अन्न दाता को अपनी मेहनत का हिसाब लेने के लिए जगह-जगह चक्कर नहीं काटने होंगे। बिहार दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष ने ये बातें गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा के दौरान कहीं। 

नड्डा ने कहा कि एनडीए की सरकार ने शिक्षा के लिए बेहतर कार्य किए। बिहार में एनडीए के राज में 14 मेडिकल कॉलेज खोले गए। हमने पांच साल में छात्रों के लिए अलग बजट बनाए। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हमारी पार्टी हमेशा आगे रही। नड्डा ने कहा नीतीश सरकार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव विकास के लिए होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here