पटना: राजधानी के तारामंडल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एटीएस की टीम ने पूरे परिसर को घेर लिया. अचानक वहां कई  गाड़ियों से आतंकवाद निरोधी दस्ते के जवान पहुंचे और पूरी बिल्डिंग को घेर लिया. इस नजारे को देखते ही अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते एटीएस के स्वान दस्ते की टीम तारामंडल के कैम्पस में घुसी और अपना पोजिशन ले लिया.तारामंडल के मुख्य गेट से लेकर छत पर एटीएस के गार्ड नजर आने लगे, इतनी संख्या में यहां हथियारों से लैस एटीएस की टीम किसी आतंकवादी के द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे थे.

थोड़ी हीं देर में तारामंडल भवन में सामने आया सच

बताते चलें कि पटना तारामंडल हुए इस एटीएस के सुरक्षा का सच ये था कि तारामंडल की सुरक्षा को लेकर एटीएस की टीम यहां मॉक ड्रिल कर रही थी, जिसमें तारामंडल का माहौल ऐसा बनाया गया कि यहां पर कोई आतंकी हमला हुआ है और यहां आए लोगों को उन लोगों ने बंधक बना लिया है. ऐसे में बंधक बनाए गए लोगों को किस प्रकार सुरक्षित बचाया जाए और हमलावरों को पकड़ा जाए, इसको लेकर यह मॉक ड्रिल करवाया गया था,अधिकारियों की माने तो तारामंडल शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके इनकम टैक्स चौक के पास है, इसलिए मॉक ड्रिल के लिए इस स्थान को चुना गया.


बताते चलें कि ऐसी मॉक ड्रिल किसी स्थान की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए की जाती है, जिससे किसी हमले में बचाव के लिए जरुरी कदम उठाने में देरी न हो और साथ हीं प्रशासन की मिस्तैदी भी बनी रहे.इसी क्रम में तारामंडल की सिक्योरिटी जांच की जा रही थी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here