बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के रुझानों के अनुसार राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से राजग 127 सीटों पर आगे चल रहा है और गठबंधन में भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार नीत जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि लोजपा 3 और अन्य पार्टियां 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुई हैं।

बिहार में चिराग पासवान की अगुवाई लोजपा की बात करें तो इसकी प्रभाव वाली कुल 30 सीटें हैं। जिनमें से 3 पर बढ़त बनाए हुई हैं। लोजपा के प्रभाव वाले क्षेत्रों में एनडीए को चार सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है जबकि जेडीयू को चार सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। महागठबंधन की बात करें तो इस क्षेत्र में तीन सीटों का फायदा होते नजर आ रहा है और अन्य को एक सीट का फायदा हो सकता है। लोजपा की प्रभाव वाली इन 30 सीटों पर दलित, महादलित और पासवान वोट हैं। 

यह भी पढ़ें- LIVE: मोदी-नीतीश की जोड़ी पर बिहार को भरोसा, RJD के सिद्दीकी चुनाव हारे

अभी तक के मतगणना के रुझानों में भाजपा 74 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 48 सीट पर, हम पार्टी एक पर और वीआईपी पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। महागठबंधन से राजद 66 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 20 सीटों पर, भाकपा-माले 13 सीट, माकपा और भाकपा तीन-तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। 

भाजपा और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं। बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना देर तक चल सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here