कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए अब अररिया जिला प्रशासन ने भी लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन फिलहाल आठ दिन के लिए लागू होगा। इसकी शुरुआत 12 जुलाई यानी रविवार से होगी।
इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान निर्धारित अवधि के लिए खाद्य सामग्री और किराना आदि की दुकानें खुलेंगी। हर प्रकार के निजी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगा। हालांकि सरकारी कार्यालय व बैंक आदि खुले रहेंगे, लेकिन सरकारी दफ्तरों में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
बिहार में कोरोना विस्फोट, जमुई के बाद अब अररिया में भी लॉक डाउन की घोषणा
इससे पहले शुक्रवार की दोपहर जमुई प्रशासन ने 11 से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। जमुई में शु्क्रवार को 19 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। आनन-फानन में डीएम ने बैठक बुलाई और विचार विमर्श के बाद शनिवार से 15 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने यह सख्त निर्णय लिया है।
बिहार में 27 जिलों में 352 नए कोरोना संक्रमित मिले, कोविड- 19 संक्रमित बढ़कर 14330
जमुई जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने जिलेभर में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी दुकाने प्रतिष्ठान शॉप मॉल सहित सामान्य गतिविधियों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क लगाना व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना अनिवार्य होगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक चीजों की दुकाने खुली रहेगी वहीं वाहनों की भी आवाजाही पर कोई स्पष्ट आदेश नहीं दिए गए हैं। जमुई में शुक्रवार को झाझा एसडीपीओ झाझा एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा एक चिकित्सक के भी कोरोना पॉजिटिव आने की बात कही गई है।







