आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अब तक जिन राज्यों की सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं है, उसके बारे में चर्चा के लिए बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने यहां पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया।
बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बताया कि बंगाल में बचे हुए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान एक या फिर दो दिन में कर दिया जाएगा। बीजेपी ने अब तक असम के लिए सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी अब तक 123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है।
Delhi: Central Election Committee (CEC) meeting underway at Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters.
PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah and BJP National Chief JP Nadda are present. pic.twitter.com/4XnZIxNbBw
— ANI (@ANI) March 17, 2021
पार्टी केरल में अपने अधिकतर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पिछले दिनों कर चुकी है और पुडुचेरी की नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पुडुचेरी में भाजपा सिर्फ नौ ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहां उसका अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन है। पार्टी ने तमिलनाडु के लिए भी अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहां भी पार्टी का अन्नाद्रमुक और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन है।
इन राज्यों व केंद्रशासित पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होना है। वहीं, पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान दो मई को होगा।







