इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) का दूसरा चरण इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। दूसरे चरण में फैंस को स्टेडियम में आकर मैच का लुत्फ उठाने की अनुमति मिली हुई है। इसलिए दर्शक भी स्टेडियम में आकर अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें चीयर भी कर रहे हैं। मैच में जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो, वहीं कई ​ऐसे भी फैंस स्टेडियम में देखने को मिल रहे हैं, जो अपने प्लेकार्ड से पूरे स्टेडियम का ध्यान अपनी ओर खिंच रहे हैं। उन्हीं में से एक ऐसा भी दर्शक हाल में देखने को मिला, जिन्होंने अपने प्लेकार्ड से सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। यह दर्शक चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए 35वें मैच में एक अलग ही प्लेकार्ड लेकर स्टेडियम में पहुंचा।  

फैन अपने हाथ में एक ऐसा प्लेकार्ड लेकर स्टेडियम में पहुंचा, जिस पर लिखे शब्द को पढ़कर सबको हंसी आने लगी। उस फैन के प्लेकार्ड पर लिखा था, ‘मेरी पत्नी मुझे चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी नहीं पहनने देती।’ चेन्नई सुपर किंग्स ने फैन के उस प्लेकार्ड की तस्वीर को अपने ​ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर में दर्शक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी पहने हुआ है और अपने एक हाथ में वह प्लेकार्ड लिए हुआ है। फैन के तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि वह चेन्नई की टीम को सपोर्ट करता है, लेकिन उनकी पत्नी आरसीबी टीम की फैन है। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ प्यार अंधा होता है।’ सीएसके द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस तस्वीर को अबतक करीब 2000 रिट्वीट किया जा चुका है। साथ ही कई लोगों ने इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। सीएसके ने उस 35वें मैच में बैंगलोर की टीम को 6 विकेट से हराया था। सीएसके ने रविवार को भी कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराया है। इस जीत के बाद चेन्नई फिर से टॉप पर पहुंच गई है। चेन्नई के अब 10 मैचों से 16 अंक हो गए हैं।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here