भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे और टेस्ट कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच टकरार की खबरें लगातार आ रही हैं। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर इसी सप्ताह रवाना होना है, जहां टीम को तीन टेस्ट और इतने वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम की घोषणा हो चुकी है और उसके साथ ही घोषणा हुई कि वनडे टीम की कमान अब रोहित शर्मा संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा है कि टीम में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह सही नहीं है और दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद दोनों कप्तानों से इसको लेकर बात की जाएगी।

‘कप्तानी से हटाए जाने को विराट ने हल्के में नहीं लिया’

इनसाइड स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘विराट ने इस बात को (वनडे कप्तानी से हटाए जाना) हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने वनडे सीरीज से हटने का फैसला फैमिली के साथ समय बिताने के लिए लिया है, लेकिन कोई भी अनाड़ी नहीं है। जो कुछ हो रहा है वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।’ जिस दिन से रोहित शर्मा को वनडे कप्तान बनाए जाने की घोषणा की गई है, उसके बाद से इसको लेकर खूब विवाद हो रहा है। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले कहा था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगे, जबकि वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।

‘दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद दोनों कप्तानों से होगी बात’

बीसीसीआई ने रोहित को वनडे कप्तान बनाया और इसके एक दिन बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसको लेकर सफाई दी कि विराट से इसके बारे में बात की गई थी। वाइट बॉल क्रिकेट में दो कप्तान नहीं हो सकते, इसलिए टी20 टीम के बाद रोहित को वनडे टीम की कप्तानी भी दे दी गई। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद हम दोनों कप्तानों के साथ बैठेंगे और आगे का रास्ता निकालेंगे। विराट को वनडे टीम से हटाना टीम के भले के लिए किया गया है और इस पर विराट को ऐसे खुदगर्ज होकर नहीं रिऐक्ट करना चाहिए। उन्होंने टीम में बड़ा योगदान दिया है और हमेशा टीम को आगे रखा है। जो कुछ हो रहा है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।’

क्यों बढ़ा विवाद?

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टेस्ट सीरीज में चुने गए सभी खिलाड़ियों को मुंबई में एकत्रित होना था। विराट टीम से तब तक नहीं जुड़े, जब तक रोहित चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर नहीं हुए। इसके बाद खबर आई कि विराट अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए वनडे सीरीज से नाम वापस लेने के लिए बीसीसीआई से गुजारिश की है। दोनों का इस तरह से टेस्ट और वनडे टीम से बाहर होना इस तरफ इशारा कर रहा है कि टीम इंडिया में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here