नोरा फतेही(Nora Fatehi) कितनी बेहतरीन डांसर है ये बात किसी से छिपी नहीं है. दिलबर(Dilbar) से लेकर साकी साकी(Saki Saki) तक उनका हर गाना ज़बरदस्त हिट रहा है. और गाने में नोरा फतेही के डांस(Nora Fatehi Dance) का तड़का मानो सोने पर सुहागा हो. इन गानों के अलावा भी नोरा फतेही के डांस वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो पंजाबी डांस करती नज़र आ रही हैं और इसमें उनका साथ दिया मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह(Bharti Singh) ने. 

स्टेज पर किया गिद्दा

नोरा फतेही ने एक बार इंडियाज़ बेस्ट डांसर में बतौर गेस्ट जज हिस्सा लिया था. ये वीडियो तभी की है जब स्टेज पर नोरा फतेही ने पंजाबी डांस का जादू चलाया. दरअसल, स्टेज पर मौजूद होस्ट भारती सिंह ने नोरा फतेही से पंजाबी डांस करने की गुजारिश की थी. इस पर नोरा ने कहा था कि अगर उन्हें कोई सिखाएगा तो वो जरुर पंजाबी डांस करेंगी. इस पर ये जिम्मेदारी भारती ने उठाई और फिर जबरदस्त गिद्दा पाया. आप भी देखिए नोरा का पंजाबी डांस

क्यों है ना कमाल का डांस. तो बताइए नोरा को इस डांस के लिए कितने नंबर देना चाहेंगे आप. वैसे नोरा बेली डांस में माहिर हैं और अक्सर इसकी झलक भी वो दिखाती रहती हैं. 

नोरा का जल्द नया गाना होगा रिलीज़

वहीं नोरा फतेही का नया गाना भी जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है. शनिवार को इस गाने का मोशन पोस्टर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया. इस पोस्टर में वो बंजारन के लुक में नज़र आ रही है. और पोस्टर के साथ कुछ सेकेंड का म्यूज़िक भी बज रहा है जिससे पता चल रहा है कि गाना काफी धमाकेदार होने वाला है. इस पोस्टर को शेयर किए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन इसे 18 लाख से ज्यादा व्यूज़ भी मिल चुके हैं. लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है. 

ये भी पढ़ें ः 11वीं जानबूझ कर फेल हो गए थे Bhabiji Ghar Par Hain के मनमोहन तिवारी यानि रोहिताश गौड़, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here