कोरोना संकट के बीच बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में कई गुना की वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड के चलते ऑनलाइन लेनदेन में उछाल आने से बैंकिंग धोखाधड़ी बढ़ी है। इस संकट को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने लोगों को नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का मजबूत पासवर्ड बनाने की सलाह दी है जिसको हैकर आसानी से तोड़ असंभव हो। एसबीआई ने बताया है कि आठ तरीकों से अपना पासवर्ड मजबूत कैसे बना सकते हैं।

बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाएंगे इस तरह के पासवर्ड

पासवर्ड में कैपिटल और स्मॉल लेटर शामिल करें, जैसे- aBjsE7uG
पासवर्ड में नंबर और चिन्ह दोनों का इस्तेमाल करें, जैसे- AbjsE7uG61!@

आठ अक्षर से कम का पासवर्ड न बनाएं, जैसे- aBjsE7uG
बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले शब्द का इस्तेमान ना करें

कीबोर्ड पाथ जैसे का इस्तेमाल नहीं करें
बहुत कॉमन पासवर्ड जैसे 12345678 या abcdefg ना बनाएं

आसानी से अंदाजा लगाने वाले विकल्प का इस्तेमाल ना करें
पासवर्ड को अपने नाम और जन्मतिथि से ना जोड़ें

अगले 12 महीनों में बड़ा खतरा

कोविड-19 महामारी की शुरूआत के बाद से जुलाई 2021 तक पांच हजार से अधिक महामारी से संबंधित फिशिंग वेबसाइटें सामने आई हैं, जिन्हें नकली भुगतान ऑफर और रियायती कोविड परीक्षणों के माध्यम से उपभोक्ताओं की जानकारी चुराने के लिए डिजाइन किया गया है। बीते हफ्ते आई एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में लगभग 73 प्रतिशत संगठनों या कंपनियों को अगले 12 महीनों में डेटा चोरी होने का खतरा है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप मजबूत बैंकिंग पासवर्ड का इस्तेमाल करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here