कॉमर्शियल या रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी में हैं तो आपके लिए एक खास मौका है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा सस्ते प्रॉपर्टी की नीलामी कर रहा है। 

कब होगी नीलामी: बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर, 2021 को मेगा ई ऑक्शन किया जाएगा। इसके तहत कॉमर्शियल या रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की ई नीलामी की जाएगी। बैंक ने ट्वीट किया- ऑफिस स्पेस से लेकर अपार्टमेंट तक, एक ही समय में एक ही जगह पर सब कुछ! आपके सपनों का घर अब केवल एक क्लिक दूर है। अधिक जानकारी के लिए लिंक- https://bit.ly/3y6R68U क्लिक करें।

कैसी है प्रॉपर्टी: बैंक उन संपत्तियों की नीलामी कर रहा है जो डिफॉल्टर के हैं। दरअसल, कई ऐसे भी ग्राहक होते हैं जो लोन लेकर समय पर चुका नहीं पाते हैं। ऐसे डिफॉल्टर की संपत्ति बैंक जब्त कर लेते हैं और फिर नीलामी के जरिए बकाए की वसूली करते हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here