स्टेट बैंक के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेपो दर से संबद्ध ब्याज दर में सोमवार से 0.10 फीसद की कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दर 6.85 फीसद से घटकर 6.75 फीसद पर आ गयी है। बैंक ने एक बयान में कहा कि इस संशोधन के बाद आवास ऋण पर ब्याज दर 6.75 फीसद और कार ऋण पर 7 फीसद हो गई है। वहीं शिक्षा कर्ज पर ब्याज 6.75 फीसद होगा। बीओबी के महाप्रबंधक हर्षद कुमार सोलंकी ने कहा, ”रेपो दर से संबद्ध ब्याज में कटौती से हमारा कर्ज ग्राहकों के लिये और सस्ता हो गया है। हमें उम्मीद है कि डिजिटल प्रक्रिया को लेकर हम जो प्रयास कर रहे हैं, उससे ग्रहक काफी प्रतिस्पर्धी दर पर तेजी और सुगमता से कर्ज ले सकेंगे।
बैंकों में ब्याज दर युद्ध: एसबीआई महिलाओं को ज्यादा सस्ता दे रहा होम लोन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए होम लोन पर मिलने वाले ब्याज को 31 मार्च तक के लिए कम कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रियायतें सिबिल स्कोर से सीधे जुड़ी हुई हैं। 75 लाख रुपये तक का होम लोन 6.70% से शुरू हो रहा है। वहीं 75 लाख के ऊपर यह होम लोन 6.75% से शुरू होगा। अगर आप योनो ऐप यूज करेंगे तो आपको 5 बीपीएस की छूट इंटरेस्ट रेट पर मिलेगी। इस समय प्रोसेसिंग फीस पर भी 100 फीसद की छूट मिली हुई है।
कार लोन लेने से पहले रखें इन सात बातों का ध्यान, वरना बाद में होंगे परेशान
वही अगर आईसीआईसीआई बैंक की बात करें, तो यह प्राइवेट बैंक पिछले दस सालों में सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। 5 मार्च से जारी होम लोन की दरों के अनुसार 75 लाख तक के होम लोन पर 6.70% का इंटरेस्ट रेट होगा, वहीं 75 लाख से अधिक पर यह इंटरेस्ट रेट 6.75% होगा। यह ऑफर 31 मार्च तक लागू रहेगा। 31 मार्च को इस साल का फाइंनेशियल ईयर समाप्त होगा। ऐसे में होम लोन में इंवेस्ट करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।







