कोरोना काल में बैंक ग्राहक धोखाधड़ी के खूब शिकार हुए। अप्रैल-जून, 2020 में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2,867 मामले सामने आए। 12 सरकारी बैंको में से एसबीआई में सबसे अधिक 2,050 धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इन मामलों से जुड़ी राशि 2,325.88 करोड़ रुपये है। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए रिजर्व बैंक अक्सर ग्राहकों को जागरूक करता रहता है। इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब बैंक ग्राहकों को धोखेबाजों से बचने के लिए जागरूक करते दिखाई देंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए ‘बिग बी की सेवाएं ली हैं।
.@ RBI कहता है ।।#BeAware #BeSecure#rbikehtahai #StaySafehttps://t.co/mKPAIp5rA3 pic.twitter.com/o4wVjcS0Uz
— RBI Says (@RBIsays) September 27, 2020
रिजर्व बैंक ने एक नया ट्विटर हैंडल RBI Says @RBIsays के जरिए लोगों को जारूक कर रहा है। जैसे यदि अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन से आपका नुक़सान हुआ हो, तो आपकी Liability सीमित हो सकती है, बल्कि शून्य भी हो सकती है, अगर आप अपने बैंक को तुरन्त सूचित करते हैं। किसी ग्राहक की शून्य देयता की पात्रता वहां उत्पन्न होगी जहां अनधिकृत लेनदेन निम्नलिखित मामलों में होता है। बैंक की ओर से अंशदायी धोखाधड़ी/ लापरवाही/ कमी (इस पर ध्यान दिए बगैर कि ग्राहक द्वारा लेनदेन को रिपोर्ट किया गया है या नहीं)। अन्य पक्ष द्वारा उल्लंघन जहां न तो बैंक की ओर से कमी हुई हो, न ही ग्राहक की ओर से, बल्कि प्रणाली में ही कहीं कमी हो, और ग्राहक अनधिकृत लेनदेन के संबंध में बैंक से सूचना प्राप्त होने के तीन कार्य दिवसों के भीतर बैंक को सूचित कर देता है।
.@RBI कहता है ..
यदि अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन से आपका नुक़सान हुआ हो, तो आपकी देयता सीमित हो सकती है, बल्कि शून्य भी हो सकती है, अगर आप अपने बैंक को तुरन्त सूचित करते हैं।
#rbikehtahai #StaySafe#BeAware #BeSecure https://t.co/6UrbB81jm9 pic.twitter.com/wnkVNfzA32— RBI Says (@RBIsays) September 24, 2020
ऑनलाइन बैंकिंग के लिए हमेशा सुरक्षित (https: // से शुरू होने वाले) वेबसाइटों का उपयोग करें। ऑनलाइन बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए असुरक्षित, अज्ञात वाई-फाई नेटवर्क से बचें।
.@ RBI कहता है ।
ऑनलाइन बैंकिंग के लिए हमेशा सुरक्षित (https: // से शुरू होने वाले) वेबसाइटों का उपयोग करें
ऑनलाइन बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए असुरक्षित, अज्ञात वाईफाई नेटवर्क से बचें#rbikehtahai #StaySafe#BeAware #BeSecurehttps://t.co/mKPAIp5rA3 pic.twitter.com/scS5NuVrdJ— RBI Says (@RBIsays) September 18, 2020
ज़रा सी सावधानी, दूर करे बहुत सारी परेशानी! कभी भी अपना पिन, ओटीपी या बैंक खाते का विवरण साझा न करें। अगर आपका कार्ड या उसके डिटेल्स चोरी या गुम हो जाएँ तो तुरंत कार्ड को ब्लॉक करें।
.@RBI कहता है…
ज़रा सी सावधानी, दूर करे बहुत सारी परेशानी!
कभी भी अपना पिन, ओटीपी या बैंक खाते का विवरण साझा न करें।
अगर आपका कार्ड या उसके डिटेल्स चोरी या गुम हो जाएँ तो तुरंत कार्ड को ब्लॉक करें।#rbikehtahai #StaySafe#BeAware #BeSecurehttps://t.co/mKPAIp5rA3 pic.twitter.com/uEAwBHkw5a— RBI Says (@RBIsays) September 12, 2020
बता दें रिजर्व बैंक की सार्वजनिक जागरूकता पहल के तहत केंद्रीय बैंक ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से लेनदेन के बारे में बताता है। ग्राहकों को बताया जाता है कि लेनदेन करते समय उन्हें क्या करना चाहिए और किससे बचना चाहिए। बता दें नियामक पिछले एक साल से अधिक अंग्रेजी और हिंदी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में यह अभियान चला रहा है, जिससे अधिकतम लोगों तक पहुंचा जा सके। वह इन संदेशों को बार-बार दोहराता है जिससे लोग अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को भूलें नहीं। रिजर्व बैंक ने अप्रैल की शुरुआत में इसी नाम से फेसबुक पेज शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: RBI मौद्रिक नीति समिति बैठक टली, शीघ्र ही नई तारीख की घोषणा होगी
बच्चन ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान डिजिटल बैंकिंग का प्रचार किया था। इसमें वह लोगों से यह कहते दिखे थे कि वे डिजिटल भुगतान अपनाएं और सुरक्षित रहें। ट्विटर पर रिजर्व बैंक सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक है। उसने फालोअर्स की संख्या के मामले में अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक को पीछे छोड़ दिया है। ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फालोअर्स की संख्या 9.66 लाख है। वहीं फेडरल रिजर्व के फालोअर्स की संख्या 6.64 लाख और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.81 लाख है।







