Boys locker room: बॉयज लॉकर रूम नाम से इंस्टाग्राम चैट के स्क्रीनशॉट को ट्वीट करने वाली लड़की की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

नवभारत टाइम्स | Updated:

प्रतीकात्मक तस्वीर
हाइलाइट्स

  • लड़की को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं और परेशान किया जा रहा है
  • लड़की की शिकायत पर साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया और जांच चल रही है
  • इससे पहले इसी लड़की का ट्वीट देखकर साइबर सेल ने एफआईआर की थी
  • इंस्टाग्राम पर बने लड़कों के एक ग्रुप ‘बॉयज लाकर रूम’ की चैट सामने आई थी

नई दिल्ली

पिछले दिनों विवादों में आए बॉयज लॉकर रूम मामले में स्क्रीनशॉट साझा करने वाली लड़कियों में से एक ने साइबर सेल में केस दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि कि इस घटना के बाद से उसे सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं और आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं। शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शुरुआती छानबीन के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अफसर के मुताबिक, हफ्ते भर पहले लड़की ने शिकायत दी थी। उनका दावा है कि बॉयज लॉकर रूम के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद से उसके पास धमकी भरे और आपत्तिजनक संदेश आ रहे हैं। यह कंप्लेंट लड़की ने सबसे पहले लोकल पुलिस को दी थी। वहां से यह कंप्लेंट साइबर सेल के पास आई है।

सोशल मीडिया पर वायरस हुई थी बातचीत

इससे पहले इसी लड़की का ट्वीट देखकर साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें लड़कों के एक ग्रुप की आपत्तिजनक चैट सामने आई थी। ‘बॉयज लाकर रूम’ मामला पिछले महीने सुर्खियों में आया था। जांच में बड़ा खुलासा हुआ था। शुरुआत में पता चला कि यह इंस्टाग्राम पर की गई बातचीत है। लेकिन यह स्नैपचैट पर बातचीत थी। जिसे इंस्टाग्राम में शेयर किया गया। बाद में वहां से यह बातचीत ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर लीक करके वायरल कर दी गई।

बॉयज लॉकर रूम मामला: दिल्ली पुलिस ने 18 वर्षीय ग्रुप एडमिन को किया गिरफ्तारबॉयज लॉकर रूम मामला: दिल्ली पुलिस ने 18 वर्षीय ग्रुप एडमिन को किया गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक 18 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया, जो बॉयज लॉकर रूम ग्रुप का एडमिन था। इस लड़के को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच अधिकारियों ने खुलासा किया कि आरोपी लड़के ने हाल ही में अपनी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दी थी और वह अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने ग्रुप बनाया था, लेकिन वह ग्रुप में सभी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था और उन्हें परस्पर संदर्भों के माध्यम से जोड़ा था। अनिल मित्तल, अतिरिक्त पीआरओ, दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘साइबर सेल ने इंस्टाग्राम से कथित ग्रुप और उसके सदस्यों के बारे में जानकारी मांगी है। प्लेटफ़ॉर्म से रिपोर्ट का इंतजार है। समूह के पहचाने गए सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए गये हैं और उन्हे फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है। अन्य समूह के सदस्यों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।’

यह था पूरा मामला

ग्रुप में रेप की बातें और रेप करने की धमकी दी जा रही थी, वो बातचीत करने वाली एक नाबालिग लड़की थी, जो दिल्ली के ही एक स्कूल की छात्रा है और वो फर्जी आईडी बनाकर ग्रुप में एक्टिव थी। दिल्ली पुलिस ने इस ग्रुप के एडमिन को भी गिरफ्तार किया था, जो नोएडा के स्कूल का छात्र है। जबकि ग्रुप से जुड़े एक नाबालिग को भी पकड़ा गया था जो साउथ दिल्ली के एक नामी स्कूल का छात्र है।

जानें क्या है बॉयज लॉकर रूम कांडजानें क्या है बॉयज लॉकर रूम कांडइंस्टाग्राम ऐप पर ग्रुप बनाकर लड़कियों के बारे में अश्लील बातें करने वाले नाबालिग छात्रों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। इनमें से एक को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। ग्रुप से जुड़े बाकी करीब 21 लड़कों की भी पहचान हो चुकी है। उन सभी से पूछताछ होगी।
Web Title girl who exposed the instagram chats getting threats on social media delhi police file case(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here