बॉलीवुड इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है> बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।
सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स को भी सदमा लगा है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘मैं बहुत शॉक्ड हूं और मेरे पास कहने के लिए कुछ शब्द नहीं है। मैंने उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे देखी थी और उनके प्रोड्यूसर साजिद को मैंने बताया था कि कितना मजा आया मुझे यह फिल्म देखकर। वह बहुत ही टैलेंटेड एक्टर थे’।
Honestly this news has left me shocked and speechless…I remember watching #SushantSinghRajput in Chhichhore and telling my friend Sajid, its producer how much I’d enjoyed the film and wish I’d been a part of it. Such a talented actor…may God give strength to his family ??
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 14, 2020
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, ‘ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।
मां के लिए लिखा था आखिरी पोस्ट
सुशांत का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट अपनी मां के लिए था। उन्होंने मां के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, ”आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ, मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में, दोनों के बीच बातचीत#माँ”।
सुशांत के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से उनके काफी दोस्तों ने कॉमेंट किए, जिसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी शामिल थीं।
सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।इसके बाद सुशांत ने फिल्मों में एंट्री मारी। ‘काय पो छे’ से उन्हों बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अभी लास्ट में वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।







