हाइलाइट्स:

  • ब्रिटेन के बर्मिंघम में शनिवार देर रात चाकू मारने की घटना
  • गे विलेज इलाके में कई लोग घायल, संख्या की पुष्टि नहीं
  • पुलिस ने इलाका खाली कराया, कई रास्ते भी किए गए बंद

बर्मिंघम
ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में शनिवार देर रात कई लोगों को चाकू मार दिया गया। पुलिस ने इसे एक ‘बड़ी घटना’ करार देते हुए बताया है कि पुलिस को एक शख्स को चाकू मारे जाने की रिपोर्ट मिली थी और थोड़ी ही देर में और भी लोगों के घायल होने की सूचना मिली। इसके साथ ही सभी इमर्जेंसी सेवाओं ने साथ में काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि कई लोग घायल हैं लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं की है और न ही गंभीरता के बारे में बताया है।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बयान दिया है कि वहां क्या हुआ था, यह पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। अभी किसी भी तरह की अटकलों को जल्दबाजी बताया गया है। इलाके को खाली कराया गया है और कुछ रास्तों को भी बंद किया गया है। पुलिस ने गे विलेज नाम के बर्मिंघम के इsलाके को खाली कराया है। इसे ‘बड़ी घटना’ करार देने से यह साफ है कि मामला गंभीर है और इसे लोगों के लिए खतरनाक माना गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here